मयंक विश्वकर्मा @आम्बुआ कस्बे से लगभग 3 किलोमीटर दूर झाबुआ -अलीराजपुर मार्ग पर आदिवासी समाज का आस्था के केंद्र कहे जाने वाले बाबा भीलवट देव स्थल प्रागण मे भक्तों ने अपने निजी खर्चे पर पेयजल हेतु हैंड पंप खनन कराया जिससे बाबा के भक्तों व ग्रामीणो में हर्ष व्याप्त है। हमारे संवाददाता को पूर्व जनपद सदस्य रमेश रावत पटेल के द्वारा बताया कि हमारे समाज के आराध्य देव बाबा भिलवट के दरबार में वर्ष भर श्रद्धालु एवं भक्तों पूजा अर्चना करने आते हैं तथा दीपावली के बाद छोटी दीपावली पर यहां एक विशाल सार्वजनिक रात्रि कालीन मेले का आयोजन भी होता है जिसमें हजारों भक्त की संख्या में भक्तों एवं आदिवासी समाज के साथ-साथ अन्य समाज जन भी आते हैं जहां पर मनौती उतारने वाले नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलते हैं जिसे देखने के लिए प्रदेश स्तर से लोग आते हैं। यहां हैंड पंप खराब होने के कारण कई बार नवीन हैंडपंप की मांग प्रशासन से की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं होने पर बाबा के भक्तों की परेशानी देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्चे पर हैंडपंप खनन करवाया ताकि दर्शन के लिये आने वालों को पेयजल मिल सके। हैंड पंप खनन होने से बाबा भिलट के सभी भक्तों में हर्ष व्याप्त हे और आम्बुआ की ग्रामीण जनता ने रमेश रावत पटेल का आभार माना। Post navigation जयस ने कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन जनजातीय विकास मंच ने मनाया रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस