रितेश गुप्ता, थांदला स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ को शान-ओ-शोकत के साथ मनाए जाने को लेकर मुस्लिम समाज भी अपने धर्मावलंबियों को जागरुक करने में जुट चुका है। इसी की बानगी शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने तिरंगा यात्रा से पूर्व एक जन जागरूकता रैली के दौरान देखी गई। यह रैली असर की नमाज के बाद जामा मस्जिद से पेश इमाम इस्माइल बरकाती एवं हज वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान के नेतृत्व में निकला। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए समाजजन मुस्लिम मोहल्ला, गलियों में पहुंचे तथा घर-घर जाकर मुस्लिमों को घर-घर तिरंगा लगाने की अपील की एवं तिरंगा फहराने के नियम बताए। इस तिरंगा जनजागरूकता रैली में हाजी अकबर खान, अताउल्ला खान, लियाकत खान, अब्दुल जब्बार पठान, जावेद खान, तबरेज खान, मोहसिन शाह समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। Post navigation भव का रोग मिटाने के लिए तपस्या आवश्यक – चन्द्रेशमुनिजी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, जवारो का विसर्जन किया