भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत वश ऑन व्हील्स के तहत आज सोमवार को ग्राम बरझर एवं झीरन सेक्टर के स्वच्छता से जुड़े कार्यों को सुदृढ़ करने हेतु कमलेश गला एवं विनोद गला (स्वच्छता साथी) को स्वच्छता किट प्रदान की गई। इस अवसर पर यह जानकारी दी गई कि जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्रामों में आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य शासकीय विभागों द्वारा यदि सफाई संबंधी कार्यों की ऑन लाइन मांग प्राप्त होने पर संबंधित स्वच्छता साथी मौके पर उपस्थित होकर सफाई कार्य करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत चंद्रशेखर आज़ाद नगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, गमसिंह मेड़ा (ब्लॉक समन्वयक – स्वच्छ भारत मिशन), सरपंच ग्राम पंचायत बरझर हिमसिंह बारिया, जनपद सदस्य शैलेश भाई की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्वच्छता किट का विधिवत वितरण किया गया तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया सेजावाड़ा के परेश गणावा ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय ओलंपियाड में फहराया परचम