अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- बोहरा समाज द्वारा धर्म गुरु के जन्मदिन एवं नववर्ष के उपलक्ष्य पर समाज के नन्हें बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इस अवसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ के प्रभारी बीएमओ डॉक्टर शुभेन्द्रसिंह ने कहा कि प्रात: उठने के बाद अपनी दिनचर्या में सबसे पहले ब्रश करने के पश्चात ही कुछ गृहण करना चाहिए और अपने घरों के साथ-साथ अपने आसपास स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मस्जिद हॉल में सफाई देखकर मुझे ऐसा लगता है कि समाज सफाई के प्रति बहुत जागरूक है। उन्होंने बच्चों को समय-समय पर टीका करण करवाने की सलाह दी। इस अवसर पर आम्बुआ के आमिल ताहेर भाई, मुल्ला बुरहानुद्दीन सूरत, मुल्ला बुरहानुद्दीन, मुर्तजा भाई दाहोद उपस्थित थे। Post navigation ट्रक-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत कथा के समापन में उमड़ा जनसैलाब, भव्य समापन रैली में झूमे भक्त