6 अप्रैल को जोबट विधायक कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस मनाया। सगठंन के संस्थापकों व वरिष्ठ नेताओं को नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश लाईव सुनकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्षद विनीता नितिन बघेल द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विशाल रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आइए आज श्रद्धा समर्पण और संवेदना के इस संकल्प दिवस पर राष्ट्रवाद के यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश प्रेमी महाॠषियो को नमन कर एकात्मवाद आधारित राष्ट्र निर्माण के विचार को बल दे। भाजपा पण्डित दीनदयाल उपाघ्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से प्रेरित भारतीय प्राचीन संस्कृति से प्रेरित एक मजबूत आत्म निर्भर और समृद्ध भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहींं अप्रितु राष्ट्रवाद का नामभी है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में सत्तारूढ़ होकर 12 करोड़ सदस्यता वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता होने का मुझे गर्व है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रमेश डावर, नगर परिषद अध्यक्ष राहुल मोहनिया, पूर्व उपाध्यक्ष संजय वाणी, नरेन्द्र मंडलोई, मनोज चौबे सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। Post navigation कोतवाली पुलिस ने किया चोरी गई मोटरसाइकिल का खुलासा अजीब मामला : प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल गई युवती को डॉक्टर ने बताया कि उसके पेट में बच्चा नहीं है