झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवन लाल राठौड़ की रिपोर्ट- थांदला बदनावर मार्ग पर सारंगी चौकी के समीप गैस टैंकर पलटी खा गया। टैंकर उज्जैन की ओर इंडेन टैंकर (कैप्सूल) गैस खाली कर आ रहा तभी स्टेरिंग फैल होने के कारण रोड के समीप नहर में जा घुसा। इस दौरान गैस टैंकर पलटी खा गया और दो हिस्सों में फोल्ंिडग हो गया। इस दुर्घटना में कोई जान-माल की क्षति तो नहीं पहुंची, लेकिन ड्राइवर को मामूली चोट आई, जिसका स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। गौरतलब है गुरुवार को सारंगी में हाट बाजार का दिन होता है और जिस स्थान पर टैंकर पलटा है अगर उसमें गैस होती तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। Post navigation चलती ट्रेन में झांकने पर युवक हुआ हादसे का शिकार, हुई दर्दनाक मौत अंधेकत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, मामा-भानजे ने षड्यंत्र रच बड़वाई कुंवरसिंह को उतारा मौत के घाट