झाबुआ लाइव के लिए थांदलारोड से बुरहानुद्दीन जादलीवाला की रिपोर्ट- चलते ट्रेन में दरवाजे के बाहर में खड़े होकर झांकने कितना खतरनाक और हादसों को न्योता देता है। और यही हुआ भी झाबुआ निवासी अंकित पिता कैलाश चंद्र सिनम की कल रात में मुंबई की ओर जाने वाली 12962 अप अवंतिका एक्सप्रेस से गिरने से मौत हो गई। सह यात्री के मुताबिक युवक अंकित चलती ट्रेन से बाहर झांक रहा था और गोलाई होने के कारण बिजली के पोल से टकराने से गाड़ी से गिर गया। थाना थांदला पर मर्ग क्रमांक 7/18 सीआरपीसी धारा 174 मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील राजपूत कर रहे है। Post navigation राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं-महिलाओं में जन चेतना जाग्रति करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का शुभारंभ स्टेरिंग फेल होने गैस टैंकर नहर में पलटी खाकर, कैसे टैंकर हुआ फोल्डिंग जानने के लिए क्लिक करे