पन्नालाल पाटीदार/लवेश स्वर्णकार रायपुरिया तारखेडी मार्ग ग्राम बनी रही मैक्स जीप ग्राम बनी के खतरनाक मोड़ पर पलटी खा गई। देहड़ी गांव से बनी आ रही मेक्स जीप एमपी 13 सीए 4725 की बड़े पुल के खतरनाक मोड़ पर स्टेयरिंग फेल होने से पलटी खा गई। गनीमत रही कि जीप रोड पर ही पलटी खाई, अगर रोड से नीचे जाती तो जनहानि हो सकती थी। जीप में एक ही परिवार के लोग बैठे थे। एक महिला को गंभीर चोट आई जिसे 108 एम्बुलेंस से रायपुरिया स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। विडंबना यह है कि बनी से रायपुरिया रोड के बीच बडे पुल पर खतरनाक मोड़ पर आज तक संकेतक नहीं लगाए गए हैं और ना ही स्पीड ब्रेकर है जिससे मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ) Post navigation स्टेयरिंग फेल होने से खाई के समीप जीप पलटी, गंभीर हादसा टला मतदान के बहिष्कार की बात सामने आने के बाद एसडीएम के निर्देश पर पहुचे अधिकारी बनाया पंचनामा, मतदान करने का संकल्प भी दिलवाया