लवेश स्वर्णकार, पेटलावद द संस्कार वैली पब्लिक स्कूल पेटलावद में आज रंगोली प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न विषयों पर रंगोली बनाई। स्कूली बच्चों ने मतदान जागरूकता अभियान के तहत ’ मेरा मत मेरा अधिकार ए वोट मेरा अधिकार व आपका मतदान लोकतंत्र की जान के संबंध में नागरिकों व मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देने के लिए सफलतम लोकतंत्र प्रणाली के लिए अपना मतदान जरूर करें का संदेश दिया। वहीं इसके साथ ही स्कूली बच्चों ने प्रकाशपर्व उत्सव के इस त्यौहार पर सभी को शुभकामनाएं दी व बच्चों द्वारा पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य हरीश चावड़ा, डायरेक्टर राजेश जैन एवं हिरल जैन, स्कूली स्टाफ के साथ ही स्कूल के बच्चों मौजूद थे। Post navigation आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मतदान के लिए किया प्रेरित कन्या आश्रम की छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली