जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में पोस्टमैन की पत्नी के साथ की दो बदमाशों ने अकेला पाकर सोना चमकाने की झांसा देकर सोने की चैन लेकर रफुचक्कर हो गए। बदमाश ने महिला रेखा को अकेला पाकर उसके घर पहुंचे और कहा कि वे बाहर से आए और तांबे-पीतल को चमकाने का कार्य करते हैं। इसके बाद महिला रेखा उनके झांसे में आ गई और बदमाशों ने एक पीतल का दीपक चमका दिया। इसके बाद उन्होंने षड्यंत्र रच कहा कि जो आपने गले में सोने की चैन पहन रखी है उसे दो हम चमका देते हैं महिला से सोने की चैन लेकर बदमाशों ने कहा कि उन्हें प्यास लगी है पीने का पानी दे दो। जब महिला घर के भीतर पानी लेने गई तो बदमाश करीब 8 तौला सोने की चैन लेकर रफुचक्कर हो गए। महिला ने अपने आपको ठगा महसूस कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और सबसे पहले ग्राम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश दिखाई दिए। बिना नंबर की बाइक लेकर पुलिस थाने से कुछ दी दूरी पर हुई इस घटना से महिला भी परेशान नजर आई है। वहीं अब पुलिस बदमाशों का सुराग लगाकर उनकी धरपकड़ करने के प्रयासों में जुटी हुई है। ) Post navigation लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र बल-पुलिस ने नगर में किया फ्लैगमार्च प्रधानाध्यापक मानसिंह ठकराव की सेवानिवृत्ति पर डीजे की धुन पर नगर में निकाला जुलूस