मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ

क्षेत्र में आगामी समय में होने जा रहे लोक सभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तथा भयरहित संपन्न कराने हेतु सुरक्षा की दृष्टि से आज आम्बुआ में सशस्त्र बल हाट बाजार में प्लेग मार्च निकाला। जानकारी के अनुसार जिलाधीश एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शमीम उद्दीन के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापम प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर राजस्व तथा पुलिस विभाग के साथ सशस्त्र सुरक्षा बल एवं पुलिस बल का आम्बुआ में मंगलवार को हाट बाजार में वज्र वाहन के साथ फ्लैगमार्च किया जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवान तथा तहसीलदार केएल तिवारी, एसडीओपी आरसी भाकर, आरआई पुरुषोत्तम बिशनोई, थाना प्रभारी विकास कपीस, पटवारी रामेश्वर गुप्ता आदि फ्लैग मार्च में शामिल हुए फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे से घूमता हुआ पुन: थाने पर पहुंचा जहां पर उन्हें विशेष निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *