मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ स्थित दाऊदी बोहरा जमात ने अपने समाज के धर्मगुरु के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन 29 यूनिट रक्तदान किया जमात में यह प्रथम आयोजन किया। बोहरा जमात द्वारा समाज के धर्मगुरु डॉ सैयदना साहब की 75वीं मिलाद के अवसर पर समाजजनों ने एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का निर्णय लेते हुए टीम रक्त दूत अलीराजपुर एवं आम्बुआ के सहयोग से बोहरा मस्जिद हाल में 23 पुरुषों तथा 6 महिलाओं ने 29 यूनिट रक्तदान किया। समाज द्वारा यह प्रथम शिविर था जिसमें समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा अपने धर्मगुरु में अटूट आस्था विश्वास रखने वाला दाऊदी बोहरा समाज उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से सामाजिक कार्य करते हुए मनाता है । कभी गरीबों को सामग्री तो कभी मरीजों फल आदि तो कभी कोई स्मृति चिन्ह भेंट करता रहता है। इस बार यह अनूठी पहल रक्तदान शिविर की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है आम्बुआ पत्रकार संघ ने बोहरा समाज के धर्मगुरु की लंबी उम्र की कामना के साथ समाज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना की। Post navigation कलावती भूरिया की जीत पर कांग्रेसियों आतिशबाजी कर मनाया जश्न कलावती भूरिया ने भाजपा से आखिर वक्त जीत छीनी, कांग्रेस का परचम फहराया