मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ विधानसभा 2018 के संपन्न चुनाव की मतगणना में विधान सभा क्षेत्र जोबट के कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया की जीत पर समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। खुशी में आंबुआ तथा बोरझाड़ के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी की गई । 11 दिसंबर को मतों की गणना की गई। चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने से प्रत्याशियों में क्रिकेट मैच की तरह मुकाबला हुआ बागी प्रत्याशी द्वारा वोट काट देने के कारण भाजपा तथा कांग्रेस में रोचक स्थिति रही कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया ने अंतिम तीन राउंड में बढत बनाकर जीत दर्ज कराई। जैसे ही क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की सूचना मिली आम्बुआ तथा बोरझाड़ में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तथा खुशी व्यक्त की। अलीराजपुर जिला निर्वाचन अधिकारी से जीत का प्रमाण पत्र लेकर लौटते समय रात्रि में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी Post navigation कन्या शिक्षा परिसर में हुआ ओपन डे का आयोजन सैयदना साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाज ने रक्तदान किया