थांदला। 52वे धर्मगुरु सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब एवम 53वे धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल साहब का 80वें जन्म दिवस के अवसर पर बोहरा समाज द्वारा नगर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में सेवा, दया व सेहत का संदेश की तख्तित्या हाथ में लेकर चल रहे बच्चों ने नगरवासियों को आकर्षित किया। घोड़े, बग्घी व बुरहानी बैंड प्रमूख आकर्षण का केंद्र रहे । हिंदुस्तान जिंदाबाद एवम सैयदान साहब के जय घोष के साथ निकले जुलूस का नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार राठौड़ पार्षद गोलू उपाध्याय ,अनिल भंसाली द्वारा आमिल शेख सैफुद्दीन को शाल श्रीफल से स्वागत किया गया । जुलूस में बडी संख्या में बोहरा समाजजन एवम बच्चे सम्मिलित हुए। नगर के भ्रमण के उपरान्त जुलूस दाऊदी बोहरा मस्जिद पहुंचा जहां कैक काट कर एवम पारंपरिक धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए। Post navigation 10 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए 22 अक्टूबर से तीन दिवसीय आराधना नियम का होगा आयोजन प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रदेश स्तरीय जनजाति प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ