जीवनलाल राठौड़, सारंगी ग्राम पंचायत कसारबर्डी में सेवा भारती के द्वारा संचालित निशुल्क इलाज हेतु प्रदाय की गई।एंबुलेंस का पहला स्वास्थ्य शिविर आज लगाया गया जिसमें सारंगी मंडल अध्यक्ष सुखराम मौरी ने विधि विधान से एंबुलेंस की पूजा अर्चना कर और मौजूद स्वास्थ्य टीम को तिलक लगाकर शिविर का शुभारंभ किया ।जिसमें उपस्थित मरीज को बुखार, सर्दी , जुकाम और खांसी वाले मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाई वितरण की गई। इस अवसर पर सेवा भारती एम्बुलेंस के संचालक व सामाजिक अम्रत भाभर ,डॉक्टर दिनेश गामड़ , लक्षमण निनामा ,विक्रम मेड़ा सभी समाजिक कार्यकर्ताओ का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। साथ मे उपस्थित एऐनेमे डाबी मेडम ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुर्गा बेन ,गवजी वसुनिया ,रादु निनामा ,रमेश बारिया ,दित्तालाल भूरिया ,आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे, सेवा भारती की। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्राम पंचायत कसारबर्डी की ओर से आभार व्यक्त कर सराहनिय कार्य के लिऐ धन्यवाद प्रदान किया । Post navigation नवनियुक्त ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोरी का किया भव्य स्वागत ग्रामीण युवाओं में भी रक्तदान करने की जागी उमंग, मानव जीवन बचाने के प्रयास की हो रही प्रशंसा