जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सारंगी नगर आगमन पर सारंगी सरपंच अनिल बम्बोरी सुरेश परिहार , रामचन्द भुरीया ,दिनेश करमदिखेडा ,राकेश गामड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ साफा पहनाकर ओर श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सुखराम मोरी ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष और जिला संगठन व प्रदेश संगठन ने जिस तरह मुझ पर विश्वास किया है ।मैं ग्रामीण मंडल में सभी को साथ लेकर भाजपा को ओर मजबूत करने का प्रयास करूंगा। सारंगी मंडल मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कांग्रेस मुक्त मंडल करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी ने कहा की अब सारंगी नया मंडल बन गया है ओर सुखराम मोरी को मंडल अध्यक्ष बनाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है अब हम सबका दायित्व है ।इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करें और आने वाले समय में पार्टी मजबूती से पंचायत चुनाव में विजय हासिल करें ।इस अवसर पर सारंगी सरपंच फुंदि बाई मैडा भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल बम्बोरी , मिडीया प्रभारी सुरेश परिहार ,राजकुमार पालिवाल ,राकेश गामड , रामचंद भुरीया ,दिनेश गणाला , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation कांग्रेस के बंद को जिले में मिला व्यापक समर्थन : राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की सेवाभारती द्वारा संचालित एम्बुलेंस शुरू, स्वास्थ्य शिविर में जुटे ग्रामीण