हितेंद्र पंचाल, काकनवानी दो दिवसीय कावड यात्रा बाबा घुघर देव अनास नदी तट बालवासा से शुरू हुई। रात्री विश्राम काकनवानी में रहा जिसके बाद प्रात: काकनवानी नगर से होकर प्राचीन बावडी मन्दिर थांदला के लिए प्रस्थान किया, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायक शशांक तिवारी ने शानदार शिव भजनों से कावडियों में जोश भर दिया। शिव भजन और उद्घोष से पूरा नगर शिवमय हो गया जगह-जगह ग्रामवासियों ने भोले भक्तों का पुष्प स्वागत किया गया। इस दौरान शिव मन्दिर पर सिद्धेश्वर मित्रमंडल द्वारा शिवभक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष दिलीप कटारा, रुस्तम चरपोटा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बाबू निनामा, आजाद अध्यापक संघ ब्लॉक अध्यक्ष जवानसिंग बारिया, राहुल पंचाल, गोलू पंचाल, सेवाभारती संकुल प्रभारी रादु बारिया, हरीश प्रजापत, विवेक नायक, मेवाडा कलाल समाज जिलाध्यक्ष दाढ़मचंद्र राठौर और समस्त नगरवासी उपस्थित हो कर धर्म लाभ लिया। Post navigation शिवगंगा की कावडय़ात्रा में जुटे हजारों कावडिय़े, बोल बम के नारों से गूंजा नगर रामदेवरा के लिए निकले जत्थे का ग्रामीणों के पुष्पवर्षा कर किया रवाना