राज सरतलिया, पारा श्रावण के अंतिम सोमवार को बोल बम के जयकारों से पारा का माहौल धर्ममय हो गया। शिवंगगा द्वारा निकाली गई इस कावड़ यात्रा का नगर से 2 किमी दूर निर्माणाधीन पंचमुखी महाबली हनुमान मंदिर पर जल-पान से स्वागत किया गया। इस दौरान राजू बैरागी, मांगीलाल राठौड़, राजेश राठौड़, पिंजू भाई, अंकित मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद यात्रा के नगर प्रवेश करने के बाद सदर बाजार में स्वर्णकार समाज द्वारा कावडिय़ों को फल वितरित किए गए। समाज के प्रकाश सोनी भाबरा वाले, ओम प्रकाश सोनी अंजड़वाले, जितेंद्र सोनी, संदीप सोनी, मनोज सानी, सचिन सोनी, मनोज सोनी जावरावाले तथा गौतम एवं शुभम सोनी ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। यात्रा के बस स्टैंड पहुंचने पर हिंदराज ग्रुप के अंकित राठौड़, ललित शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि ने कावडिय़ों को फल वितरित कर सम्मान किया। शिवगंगा के भंवरसिंह भयडिय़ा ने बताया कि क्षेत्र के हजारों कावडिय़े देवझिरी तीर्थ से नर्मदा जल भरकर लाए हैं और अपने-अपने गांव में पहुंचकर शिवगंगा द्वारा स्थापीत शिवलिंग पर लाए गए जल से अभिषेक करेंगे। Post navigation रामदेवरा के लिए निकले 34 पैदल यात्रियों का नगर में पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत सेवाभारती की भव्य कावड यात्रा में लोक गायक शशांक तिवारी ने शिव भजनों से कावडिय़ों का किया उत्साहवद्र्धन