आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर डॉ. प्रीतम बघेल, राजेन्द्र बघेल, कोमल बघेल के पिता प्रताप सिंह बघेल का देहांत हो गया। प्रताप सिंह बघेल लंबे समय से बीमार थे जिनका इलाज इंदौर में चल रहा था। इन्हें अभी ग्राम सेजावाड़ा लाया जा रहा है। अंत्येष्टि का कार्यक्रम जोबट तहसील के ग्रह ग्राम ईंदवन में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। जीवन परिचय प्रताप सिंह बघेल ने अपने जीवन की शुरुवात शिक्षक के रूप की थी। स्कूल में स्नेह और अच्छे आचरण के साथ सेवाए दी। सभी समाज के लोगो से उनका अच्छा व्यवहार रहा। प्रताप सिंह बघेल शिक्षक रहते हुए बच्चों अच्छे विचार और आदर्श का ज्ञान दिया। कई छात्र आज उनसे शिक्षा हासिल कर अच्छे पदों पर आसीन है। कई स्कूलों में शिक्षक रूप में सेवा दी उसके बाद ग्राम रिंगोल की हाई स्कूल में प्राचार्य रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। Post navigation काफी मशक्कत के साथ तेंदुए कुएं से बाहर निकाला भारत आदिवासी पार्टी में शामिल हुए बामनिया, मिला बड़ा दायित्व