अलीराजपुर लाइव डेस्क-
सेन समाज का होली मिलन सम्मेलन सहयोग वाटिका में सर्व सेन समाज प्रतिनिधियों की भारी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में समाज उत्थान हेतु विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें समाज के कई वरिष्ठजन के साथ अनेक युवाओ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के दौरान ही सेन समाज अलीराजपुर का गठन का प्रस्ताव भी वरिष्ठजन बाबूलाल देवड़ा एवं जयंतीलाल सेन ने रखा, जिस पर सर्व सेन बंधुओ ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमे अध्यक्ष नवीन सेन, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेन तथा मुकेश सेन, महासचिव प्रकाश सेन, सचिव कमलेश देवड़ा तथा लोकेन्द्र सेन, संगठन सचिव प्रदीप सेन तथा राजू सेन, मीडिया प्रभारी यग्नेश सेन, विशाल सेन, परामर्श दाता जयन्तीलाल सेन, अनिल सेन, मार्गदर्शक गजेंद्र भाटिया, चंद्रकांत सेन, दिलीप सेन, प्रचार सचिव संजय सेन, गोपू सेन एवं संरक्षक के पद पर बाबूलाल देवड़ा, विक्रम सेन तथा ग्यारसीलाल भाटिया को मनोनीत किया गया। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी का शानदार स्वागत उपस्थित समाज जन ने फूलमाला तथा गुलाल लगाकर किया। पदाधिकारीगण द्वारा निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही युवा इकाई तथा महिला इकाई का भी गठन किया जाएगा तथा वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। समापन अवसर पर स्वरूचि भोज का उपस्थित जन ने आनन्द लिया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र देवड़ा तथा विशाल सेन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *