अलीराजपुर लाइव डेस्क- अलीराजपुर पुलिस द्वारा सैनिक भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जिला स्तर पर सैनिक भर्ती पूर्व नि:शुल्क सैनिक भर्ती प्रशिक्षण 5 मार्च को खेल परिसर में रखा गया है। उक्त प्रशिक्षण पुलिस विभाग के ट्रेनरों द्वारा नि:शुल्क दिया जाएगा। सैनिक भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक प्रशिक्षणार्थी रक्षित केंद्र बोरखड़-चांदपुर रोड पर प्रआर मंजीत, प्रआर वीरभद्रसिंह से संपर्क कर सकते है। गौरतलब है कि सैनिक भर्ती रैली का आयोजन खंडवा जिला मुख्यालय के गुरुगोविंदसिंह स्टेडियम में 5 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होगा। Post navigation सेन समाज का होली मिलन सम्मेलन में नवीन सेन सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकारिणी भी गठित रोशन सफर वक्फ बोर्ड के सामूहिक निकाह में मौलवी साहब ने निकाह पढ़ाकर दूल्हा दुल्हन को शादी के पवित्र बंधन में बांधा