भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर 

ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सेजावाडा में बुधवार को पारंपरिक गाय गोहरी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल रहा। आयोजन में क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल, युवा नेता एवं पार्षद पुष्पराज रावत पटेल, तथा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्लाइक शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और आसपास के गाँवों के लोग उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने गाय-बैलों को आकर्षक ढंग से सजाकर गाँव में झांकी के रूप में निकाला। डीजे की धुन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ताल पर ग्रामीणों ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “गाय गोहरी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन समाज में सामूहिकता और सहयोग की भावना को सशक्त करते हैं।” पूर्व सरपंच नीलेस भाई सेजावाडा ने बताया —यह हमारी सदियों पुरानी परंपरा है जो पूर्वजों के समय से चली आ रही है। इस दिन लोग देव की पूजा करते हैं, मन्नत उतारते हैं और नई मन्नतें मांगते हैं। यह आयोजन हमारी आस्था और एकता का प्रतीक है।” वहीं युवा नेता पुष्पराज रावत पटेल ने कहा —हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान और ताकत है। युवाओं को अपनी परंपरा से जुड़कर इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *