भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन जिले के आईटीआई कॉलेज सेजावाडा में किया गया । यहां अध्ययन कर रहे छात्रों को प्रेरित कर लर्निंग लाइसेंस के लिए कैंप के माध्यम से आवेदन कराए जा रहे । इस कैंप में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से समस्त आवेदन की जांच कर लर्नर लाइसेंस तैयार कर सौंपे गए । साथ ही बताया कि बनाए गए लर्निंग लाइसेंस को 01 माह के बाद स्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे । Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय में प्रेरणा उत्सव के तहत 17 जनवरी को नृत्य नाटिका का आयोजन होगा उत्कृष्ट विद्यालय की पूर्व छात्रा परिधि जैन जीव कल्याण के लिये संयम पथ अपनाएगी