सिराज बंगड़वाला@ खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरों ने सुने मकान में घुस कर लाखो रुपियो पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि जिस मकान में चोरी हुई है उसका मालिक अपने बच्चें को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह उसके साथ था और उसके घर पर कोई नहीं था इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के आगे का दरवाजे के नकुचे तोड़ कर अंदर घुसे उसके बाद तिज़ोरी का लॉक तोड़ के उसमे रखी रकम करीब 3 से 4 लाख रुपये नगदी जो मकान बनाने के लिए रखे थे और 3 से 4 किलो चांदी के साथ घर के बाहर खड़ी बाइक MP 11 NA 2988 HF-Deluxe को ले जाने में सफल रहे। बताया गया है कि इसी के पास में मकान से एक लडक़ी शौच करने बाहर निकली जब उसने आस पास के लोगो को जगाया तब तक चोर भाग खड़े हुए। जिसकी रिपोर्ट झाबुआ थाने में की गई। ग्रामीणों की मांग है कि यहाँ आये दिन चोरी 1होती रहती है जिसको लेकर कई बार पंचायत और पूर्व कलेक्टर/एसपी को अवगत कराया था कि यह एक पुलिस चौकी बनाई जाए ताकि यहाँ चोरी की वारदात पर अंकुश लग सके। अतः वर्तमान एसपी/कलेक्टर से निवेदन है कि खरडू बड़ी में एक पुलिस चौकी बनाई जाए ताकि चोरी की वारदात रोकी जा सके। Post navigation थाना प्रभारी व तहसीलदार ने ली शांति समिति की बैठक घट स्थापना तथा मूर्ति स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ