आलीराजपुर। स्थानिय नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं विधायक मुकेश पटेल द्वारा स्थानिय सुरेंद्र उद्यान का आकास्मिक निरिक्षण किया गया। उन्होने उद्यान के म्यूजियम एवं जर्जर कुटिया की पेंटिंग सहित उद्यान परिसर का निरिक्षण किया। साथ ही उन्होने उद्यान मे संसाधन के अभाव मे बंद पडी बच्चो की खेलकुद की सामग्रीयो को भी बारिकी से देखा। 

इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने नपा कर्मचारियो को सम्पुर्ण सुरेंद्र उद्यान परिसर की उचित साफ-सफाई एवं स्वच्छता को लेकर कडे निर्देश दिए। सेना पटेल ने कहा कि यह राजकीय धरोहर है, जिस पर हम नगरवासियो को गर्व है, इसको संभालकर रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। नपा द्धारा शीघ्र ही सुरेंद्र उद्यान की सुंदरता और बच्चो के नीत-नई खेल साम्रगिया स्थापित करने को लेकर कार्ययोजना बनाकर अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिससे उद्यान मे आने वाले आमजनो व परिजनो को सुखद राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, कांग्रेसी नेता हिसामुद्दीन कांट्रेक्टर, राजेंद्र टवली, सुरेश सारडा, कैलाश चोहान, तरुण मंडलोई, दिलीप पटेल, कृष्णा मावड़ा, धनसिंह चोहान, ईरफान मंसूरी, सोनू वर्मा, मनीष चोहान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *