रायपुरिया लवेश, स्वर्णकार

जिले के एसपी अगम जैन रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सुबह- सुबह ट्रैकिंग पर निकले। उनके साथ रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया भी मौजूद थे । एसपी अगम जैन रायपुरिया थाना क्षेत्र के आंतरिक ग्रामो में पैदल भृमण के लिए निकले।

इस बीच कच्चे रास्तो पहाड़ी मार्गो तथा नदियों को पार करते हुवे सुदूर ग्रामीण इलाकों में सुबह सुबह एसपी पुलिस टीम को साथ लेकर पहुचे। सुबह सुबह पुलिस को देखकर सब अचंभित हो गए । दरअसल, एसपी टीआई तथा पुलिस टीम बोलासा के पास कच्चे रास्तो, पहाड़ी रास्तों से करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीण इलाकों में आदिवासियों के रहन सहन तथा उनके दैनिक क्रियाकलापो तथा आदिवासी संस्कृति को जानने के लिए पहुचे। वहां एसपी ग्रामीणों से रूबरू हुवे। एसपी अगम जैन ने ग्रामीण इलाको में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा ना करने की अपील तथा नशे के दुष्परिणाम पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *