नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का झाबुआ दौरा प्रस्तावित हुआ है। भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा 29 अक्टूबर को थांदला के मेट्रो कैंपस में पहुचेंगे जहां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के अलग-अलग सत्र को संबोधित करेंगे, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को इस बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे, एवं उसके बाद पंच-सरपंच सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे, हांलाकि मुख्यमंत्री का अधिकृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने झाबुआ Live से बात करते हए ये जानकारी साझा की है। Post navigation दो मोटरसाइकिल की आमने सामने दुर्घटना में एक युवक गंभीर, कई बार फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, निजी वाहन से ले गए अस्पताल सुदूर ग्रामीण इलाके में पथरीले व पहाड़ी रास्तो पर एसपी जैन की ट्रैकिंग,आदिवासी संस्कृति तथा रहन सहन से हुए रूबरू