अलीराजपुर ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) में मनोज निगम ने आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार संभाल लिया। चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा मे आज मनोज निगम ने सीईओ ने पदभार ग्रहण कर लिया है। खासकर सीईओ की पहली प्राथमिकता प्रधानमंत्री आवास योजना की है जो गत वर्ष के चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को पूर्ण करना व इस वर्ष के नये आवास को प्राथमिकता के आधार पर हितग्राहयो को योजना का लाभ देना। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह करने को लेकर भी अपनी मंशा जाहिर की और जल्द ही सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। Post navigation शासकीय जमीन में लगाए पौधों को रात्रि में असामाजिक तत्वों ने उखेड़ फेंका, एफआईआर दर्ज रामदेव मंदिर पर पूजन कर महिलाओं ने मनाया गणगौर पर्व