अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के ग्राम पंचायत बड़ीपोल के गवली फलिये के स्कूल की जमीन पर ग्राम पंचायत द्वारा लगाए पौधे रात्री में उखाड़ फेंके, जिसकी रिपोर्ट आजाद नगर थाने में दर्ज करवाई। आजाद नगर के बड़ीपोल मे ग्राम पंचायत द्वारा शासन की योजना के तहत आम ए जामफल ए आंवला व शीसम के 320 पौधे लगाए थे, जिसकी देखरेख के लिए पांच साल के लिए करीब 5 लाख की राशि भी शासन द्वारा दी जाने है जिसमें 45 पौधे अज्ञात व्यक्ति ने उखाड़ फेंक दिए, जिसकी रिपोर्ट आजाद नगर थाने मे ग्राम पंचायत बडीपोल के सरपच पति फकरू व ग्राम सहायक दिनेश मेड़ा ने दर्ज करवाई, जिसकी सूचना आरईएस एसडीओ आरएस चौहान को लगी वैसे ही मौके पर पहुंचकर अज्ञात लोगों ने उखाड़े पौधों को देखा। Post navigation चंद्रशेखर सीरियल के तथ्यो से नाराज लोगो ने फुंका स्टार भारत चैनल का पुतला सीईओ मनोज निगम ने पदभार संभाला, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हितग्राहियों को दिलाना प्राथमिकता