कल्याणपुरा। कल्याणपुरा थाना अन्तर्गत ग्राम भगोर में नदी किनारे शुक्रवार को महिला की सिर कुचली लाश मिली थी। इसकी शिनाख्त पुलिस ने कर ली है।कल सुबह भगोर गांव में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी जिसके बाद कल्याणपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शिनाख्ती के लिए जुट गई थी। शनिवार सुबह शव की पहचान ग्राम बरोड़ की शतुरा बाई पति अपसिंह जाति सिंगाड़िया के रूप में हुई है। टीआई निर्भय सिंह भूरिया ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे जो भी आरोपी होंगे वो जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे Post navigation गांजा बेचने वाले पति- पत्नी को पुलिस ने ग्राम खेडा से किया गिरफ्तार, गांजा और नकदी जब्त कोयले की खदान में मजदूरी कर रहे युवक की दर्दनाक मौत