झाबुआ लाइव से दीपेश प्रजापति आज सावन के पहले सोमवार पर कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा की शुरुआत झाबुआ से 8 किलोमीटर दूर स्थित देवझिरी पवित्र स्थल से हुई। जहां मां नर्मदा स्वयं प्रकट हुई हैं। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/07/VID-20220718-WA0006.mp4 यहां जलाशय कुंड से कावड़ियों द्वारा अपने कलश में जल भरकर सर्वप्रथम देवझिरी स्थित भोलेनाथ पर जल चढ़ाया गया। उसके पश्चात कावड़ यात्रा वहां से पैदल झाबुआ पहुंची यहां सर्वप्रथम गोपेश्वर महादेव पर जल चढ़ाया गया। उसके पश्चात सिद्धेश्वर महादेव और उसके पश्चात नजरबाग स्थित सोमेश्वर महादेव पर जल चढ़ाएं गया। सावन के हर सोमवार पर कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों में काफी उत्साह था। देवझिरी से झाबुआ आते समय रिमझिम बारिश में भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए पैदल नंगे पैर सभी कावड़िए झूमते हुए झाबुआ पहुंचे। Post navigation सुबह उठकर माता-पिता को झुककर वंदन अवश्य करें : समणी निर्माण प्रज्ञाजी पाक्सो एक्ट के तहत 4 प्रकरणों मे आरोपियों को हुई सजा