झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
समीपस्थ ग्राम खजूरी में सार्वजनिक शौचालय एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम खजूरी में शौचालय में अज्ञात युवक की लाश मिली। रहवासियों के अनुसार मृतक मानसिक रोगी था व जिसे यहां के लोग नहीं जानते। मृतक नग्न अवस्था में सार्वजनिक शौचालय में देखा गया जिसके पश्चात रहवासियों ने थाना थांदला पर सूचित किया। थाना प्रभारी एसएस बघेल ने बताया कि अज्ञात लाश शौचालय में पाई गई है मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है व मृत्यु का कारण भी अज्ञात है मामले की जांच पुलिस ने शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *