सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी रामा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले छात्रावास के करीब चालीस कर्मचारियों करीब सात माह से वेतन नसीब नहीं हुआ है। इसके बाद आज सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लामबंद होकर अध्यक्ष शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में एसी प्रशांत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सात माह से वेतन नहीं मिलने पर होने वाली आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया तो वहीं पिथनपुर की महिला कर्मचारी का कहना है कि उसे डेढ़ वर्ष से वेतन नहीं दिया जा रहा है और इसके लिए उसने सभी ऑफिस व अधिकारियों के चक्कर काट लिए हैं और वहां से सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। वहीं ए.सी. प्रशांत ने कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याएं सुनकर आश्वस्त किया कि उन्हें जल्द ही वेतन दिया जाएगा। ) Post navigation गुणवत्ता विहीन बनी सीसी रोड निर्माण पहली ही बारिश में उखड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश बारिश की बेरुखी, ग्रामीणों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए निकाली सांकेतिक शवयात्रा