जितेंद्र वर्मा, जोबट लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, पहली सूची में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है,इस सूची में भाजपा ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है,जबकि 13 पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, रतलाम लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट काटकर भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर अनिता नागर सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है, प्रत्याशी घोषित होते ही जोबट के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई,जगह-जगह पटाखे फोड़ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जीत का दंभ भरा,नगर के चौराईयों पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाया वह कार्यकर्ता ने कहा पार्टी की जितने के लिए कार्यकर्ता पूरी जान लगा देंगे। Post navigation जोबट के वृंदावन होटल को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर फरार हुए चोर झाबुआ-रतलाम सांसद प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत