अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट गति अवरोधक नहीं होने का खामियाजा एक ओर बाइक सवार को भुगतना पड़ा। मंगलवार शाम को सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्रसिह राठौर बोरझाड़ से आम्बुआ आ रहे थे कि डोलोमाइट फैक्ट्री व विदेशी मदिरा दुकान के सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने में रोड पर पड़ी रेत के कारण बाइक फिसल जाने से गिर पड़े जिससे उनके चेहरे सहित हाथ-पांव पर चोटे आई। गौरतलब है कि पूर्व में भी कई बार आम्बुआ तिराहे सहित अन्य जगहों पर गति अवरोधक बनाने की मांग की जा चुकी है। मगर कुंभकरणीय नींद में सोया सम्बन्धित अधिकारी शायद कोई बड़े हादसे होने के बाद ही स्पीड ब्रेकर बनाने की पहल करता दिख रहा है। Post navigation प्राचार्य ने चपरासी दिनेश के घर पहुंचकर दी सहायता राशि सालभर बीता लेकिन खनन के बाद नहीं लगाया हैंडपंप