झाबुआ डेस्क। भारतीय स्त्री शक्ति संगठन द्वारा शारदा विद्या मंदिर, बिलिडोज (झाबुआ) में हलधर नारी संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। वर्ष 2026 को कृषक वर्ष के रूप में मनाए जाने के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 125 किसान बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और भजन से हुई, जिससे सभी बहनों में उत्साह और सकारात्मक वातावरण बना। मुख्य अतिथि सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने सरल भाषा में किसान बहनों को खेती का महत्व समझाया और प्राकृतिक खेती, मिश्रित खेती, मृदा परीक्षण, अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा रासायनिक खाद से बचने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं के किसान परिवार से जुड़े अनुभव भी साझा किए। डॉ. राजेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मृदा परीक्षण और प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देते हुए किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता जांचकर खेती करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अर्चना सिसोदिया द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने संचालन किया तथा पूजा माथुर ने आभार व्यक्त किया। स्वागत गीत अनु भाबोर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान बहनों का प्रमाणपत्र एवं माला द्वारा अभिनंदन और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अर्चना सिसोदिया, अंजू शर्मा, पूजा माथुर, डॉ प्रीति त्रिपाठी, कीर्ति देवल, शोभा वर्मा, लता देवल, रेणु कछावा, कमला सोलंकी, अनु भाबोर, वंदना नायर, किरण शर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण, कृषक विकास और प्राकृतिक खेती के संकल्प के साथ किया गया। Post navigation रोटला में स्वामी प्रणवानंदजी के श्रीमुख से हुई श्रीमद् भागवत कथा मां लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ झायड़ा, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब