झाबुआ लाइव के लिए खवासा अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- समीपस्थ ग्राम बड़ी संगत में मंगलवार शाम एक किशोर की सर्प दंश से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम ईश्वर पिता खीमा जाति कटारा उम्र 16 वर्ष निवासी बड़ी संगत है। मंगलवार शाम 6 बजे करीब ईश्वर अपने घर के पास बाड़े में घूम रहा था तभी उसके दाहिने पैर के पंजे में सर्प ने काट लिया । परिजनों ने उसे बचाने के लिए प्रयास किए किन्तु उसकी मृत्यु हो गई । खवासा पुलिस ने मर्ग कायम किया है । पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । Post navigation ट्रेन से कटकर हुई युवक की दर्दनाक मौत विद्युत मंडल की लापरवाही से झूलते तारों में उलझा ट्रक, ड्राइवर ने हाथों से हटाए हाई वॉल्टेज लाइन के तार