अलीराजपुर लाइव के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- विकासखंड के ग्राम सेजावाड़ा में एक 6 वर्षीय बच्चे की अचानक मौत हो गई। सहायक आयुक्त सतीशसिंह ने बताया की वालपुर निवासी वेस्ता का पुत्र सेजावाड़ा में अपने पुत्र जितेंद्र रावत उम्र 11 वर्ष को कक्षा छठवीं में अध्ययन के लिए रखा था। बुधवार को दोपहर में कक्षा की छुट्टी के बाद अन्य बच्चो के साथ पी.टी. करने के लिए बाहर निकाला था तभी जितेंद्र अचानक चक्कर खा कर गिर गया। होस्टल अधीक्षक द्वारा तुरंत उसे भाबरा स्वास्थ केंद्र पर लाया गया यहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक आयुक्त सतीश सिंह ने बताया कि बच्चे के परिजनों को खबर कर दी है। उनके भाबरा आने पर ही बच्चे की डिटेल मिल सकेगी। Post navigation जेडीजू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मंच पर झूमाझटकी करने वाले प्राची दीक्षित को कोर्ट ने भेजा जेल अस्पताल से फरार हुआ बलात्कार का आरोपी ; पुलिस तलाश मे जुटी