भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर के रिंगौल के पिपरवाव फलिया में ‘बगिया मां के नाम’ योजना के तहत चयनित हितग्राही चंदू चिनिया का नाम सामने आया था। महिला समूह द्वारा सर्वे होने के बाद, हितग्राही ने स्वीकृत सरकारी जमीन पर आम के पौधे लगा दिए। जब कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसीलदार जितेंद्र तोमर और एनआरएलएम की अनिता पाटीदार से की तो उन्होंने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लिया। तहसीलदार ने मौके से पौधे उखाड़ने के निर्देश दिए और हितग्राही को उसकी स्वीकृत निजी जमीन पर ही बगिया लगाने के लिए कहा। तहसीलदार और एनआरएलएम अधिकारी ने हितग्राही के परिवार को समझा-बुझाकर वापस भेजा। इसके बाद हितग्राही ने मौके पर जाकर लगाए गए सभी पौधे खोदकर निकाल लिए और अब वे अपनी स्वीकृत निजी जमीन पर बगिया लगाने की तैयारी कर रहे हैं। Post navigation उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में पालक शिक्षक सम्मेलन संपन्न कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त रविकरण साहू ने चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की