भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर समोई में बाबा देव के दर्शन करने गए ग्रामीणों से भरा महेंद्र मैक्स वाहन पलटी खा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात से ज्यादा लोग घायल है। दुर्घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे ग्राम मोरडूंडिया के समीप एक टर्न पर हुई। घटना के बाद ड्रायवर फरार हो गया। वाहन में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर मौत हो गई। कुछ घायलों को राणापुर सरकारी अस्पताल में लेकर गए और चार को दाहोद रैफर किया गया। सात लोगों का भाबरा में उपचार चल रहा है। अर्जुन हरिया उम्र 10 वर्ष, ममता वेस्तिया निवासी बड़ी उम्र 10 वर्ष, जवान मधु निवासी टोकरिया जीरन, अनीता वेस्ता निवासी वड़ी, करण पिता मधु निवासी टोकरिया झीरण, बाबू पिता शंकर निवासी टोकरिया झीरन घायल हुए हैं। ये सभी अपने मामा के यहां टोरिया झीरण आए थे जहां से सभी दर्शन करने समोई गए थे। अस्पताल में तहसीलदार, सीबीएमओ पहुंच गए थे। Post navigation भाबरा-सेजावाड़ा रोड पर खतरा: घटिया काम और अधिकारियों की अनदेखी से जानलेवा बनी सड़क ग्रामीणों की परेशानी दूर, तहसीलदार ने खुलवाया आधार केंद्र