थांदला। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ सुश्रावक, समाजसेवी एवं लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल लोढ़ा का 72 वर्ष की उम्र में 17 दिसंबर शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जैन समाज में गहरा शोक छा गया। वे श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष माणकलाल, व्यवसायी जयंतीलाल व रजनीकांत लोढ़ा के भ्राता थे। वे आचार्यश्री उमेशमुनिजी के सांसारिक भानेज व पूज्यश्री नंदाचार्य साहित्य समिति मेघनगर के प्रमुख व्यवस्थापक पंकज वागरेचा के ससुर थे। नयापुरा स्थित उनके निवास से निकली अंतिम यात्रा में जैन समाज के अलावा व्यापारी संघ, विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शामिल हुए। श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत, सचिव प्रदीप गादिया, श्रीललित जैन नवयुवक मंडल के पदाधिकारी व सदस्यगण, मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के अध्यक्ष कमलेश जैन (दायजी), तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अरविंद रुनवाल, जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महावीर गादिया आदि ने श्रीलोढ़ा की समाज, नगर में एक चितपरिचित एवं धार्मिक व्यक्तित्व की अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। Post navigation थांदला गौरव 108 मुनिश्री अन्तरंगसागरजी महराज के सिर पर लगी गम्भीर चोट – संथारा पूर्वक देवलोक गमन श्रीसंघ 19 दिसंबर को करेगा तीन मुमुक्षु आत्माओं का बहुमान