गोपालसिंह ठाकुर@झाबुआ लाइव
अब से थोड़ी देर पहले पिटोल से कुंदनपुर के बीच गुजरात की एक टाटा सफारी कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। गनीमत यह रही कि सफारी में सवार लोग सुरक्षित अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। लेकिन कुछ ही देर में आग के चलते सफारी कार जलकर राख हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार मालिक व चालक दोनों ग्राम भांडाखेड़ा से अपने घर इटावा जा रहे थे तभी कुंदनपुर की डोडियार घाटी के समीप वह सफारी को बंद कर पेशाब करने उतरे और वापस आकर जैसे ही चाबी लगाकर कार को को स्टार्ट करने के लिए सेल्फ किया तभी कार ने आग पकड़ ली।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *