विशाल वाणी, चंद्रशेखर¸आजाद नगर नगर में पिछले तीन माह से लगातार हो रही बाइक चोरियों के बाद आज चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नगर में बढ़ती चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने एसपी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एक टीम बनाकर अज्ञात चोरों की खोजबीन शुरू की और पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात्रि चार बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने पूछताछ की और इन चोरों ने 4 बाइक चुराना कबूल किया है व पुलिस ने इन शातिर चोरों के कब्जे से 3 चोरी की बाइक जब्त की है। पुलिस नगर में हुई ओर भी चोरियों की सघनता से पूछताछ कर रही है। ) Post navigation सफारी कार में लगी अचानक आग, धू-धू कर जलकर हुई राख गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को रुचि नहीं, अभी तक सिर्फ 146 क्विंटल ही हो पाई खरीदी