थांदला। हम सब एक सूत्र में बंधे हैं वो है सनातन और हमारी संस्कृती की रक्षा का अधिकार हमारा त्याग और समर्पण है उसी की रक्षा और सुरक्षा करना अधिकार हमारा हैं। संत मुलकदास द्वारा निर्मित प्राचीन धरोहर भगवान नरसिंह और ऋषभ देव जी महाराज के मंदिर के पुनर्स्थापना स्थापना का दिन है, आज बहुत-बहुत बधाई सभी धर्मावलंबियों को थांदला वासियों को  ये संदेश आज नगर में हर नगर वासी के मन मे है युवा एक दूसरे को बधाई संदेश प्रेषित कर रहे है साथ ही सभी को इस बात की खुशी है कि हम एक भव्य मंदिर बनाने की ओर अग्रसर हो रहे हैं । इस और जितने भी प्रयास हुए हैं उस बड़े मन से सभी आगे आए और इस थांदला की माटी पर एक भव्य मंदिर का निर्माण करें ये संदेश भी समाज के अध्यक्ष श्री कमलेश दायजी एवं आदरणीय अशोक जी अरोड़ा और गगनेश जी उपाध्याय,लक्ष्मण राठौड़ जी आदि सभी समाजजनों के द्वार सभी को दिया जा रहा है। साथ ही  शुभकामनाएभी  दी है एवं दोनों  समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी फोटो साझा की है जिससे निर्माण पर सामूहिक रूप से दोनों समितियों के साइन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *