जितेंद्र वाणी @नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाने की मोबाइल वाहन चलाने वाला चालक ही चोरी की वारदात में संलिप्त निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी तरुण लीलारामजी वाणी ने बताया कि खण्डवा बड़ोदा रोड पर मुख्य चौराहे पर अनाज की दुकान है जहाँ से 9 नवम्बर सोमवार की रात चोरी हुई थी व मंगलवार को नानपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसके बाद नानपुर थाना प्रभारी के साथ पूरी टीम ने चोरी करने वाले आरोपियों को मय पिकअप वाहन के साथ पकड़ा गया। नानपुर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी  पप्पू पीता रोहित गोंजे उम्र 30 वर्ष,
रमेश बाल सिंह उम्र 20 वर्ष, 3 जितेन पिता प्रताप भिंडे उम्र 28 वर्ष व
राजेश पिता दूर सिंह उम्र 32 वर्ष, कलम सिंह पिता धन सिंह बामनिया निवासी कंधा जोबट को आरोपी बना के न्यायलय भेजा गया है।जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी त्रिलोक सिह बेस के साथ विजय वर्मा पी एल यादव बाबू लाल गहलोत व गजेंद्र निगवाल की करवाई से जिला पुलिस अधीक्षक नेपू री टीम को बधाई दी। थाना प्रभारी ने कहा कि आगे और गांव में हुई चोरिया का भी जल्द खुलासा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *