जितेंद्र वाणी, नानपुर ईमानदारी व अमानत में ख्यानत न करने की प्रवृत्ति कुछ लोगों में आज भी जिंदा है। इसकी बानगी तक देखने को मिली जब युवक जितेंद्र वाणी खंडवा बड़ौदा मार्ग पर अपने आवश्यक कार्य से जा रहे थे तभी उन्हें एक ONE PLUS-7 PRO- मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला, मोबाइल जब उन्होंने देखा तो वह लगभग 60 हजार रुपए का था। लेकिन पत्रकार जितेन्द्र वाणी ने मोबाइल के मालिक दिपेश अलावा को सूचित किया और उन्होंने अपनी दुकान पर बुलाकर मोबाइल सौंप दिया। दिपेश ने अपना मोबाइल देखा तो वह झूम उठा व अलीराजपुर लाइव के पत्रकार जितेन्द्र वाणी की इमानदारी की प्रशंसा की व धन्यवाद दिया। व ग्राम में जितेंद्र वाणी की ईमानदारी को सभी ने सराहा। ) Post navigation अलीराजपुर से खंडाला रेलवे ट्रेक का परीक्षण मंगलवार को, सुरक्षा की दृष्टि से रेल लाइन के लिए दी हिदायत मोदी सरकार के 2.0 के कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष द्वारा घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया