जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर सयुंक्त अतिथि शिक्षक संघ जिला अलीराजपुर में आगामी दिनों में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने के लिए बैठक कर कार्ययोजना बनाई। जिलेभर से मौजूद अतिथि शिक्षकों की मौजूदगी में 30 जून को जनप्रतिनिधियों, विधायकों को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा तो वहीं 1 जुलाई को विरोध स्वरूप चक्काजाम व पुतला दहन के कार्यक्रम की भी योजना बनाई गई। अतिथि शिक्षक संघ मप्र के कार्यकारी अध्यक्ष महेश भूरिया ने वहीं जिलेभर के अतिथि शिक्षकों से आव्हान किया कि सभी तैयार रहे और अपनी मांगों व समस्याओं से शासन को अवगत करवाए ताकि हमारी समस्याएं हल हो। ) Post navigation विधायक मुकेश पटेल ने क्षेत्र का दौरा कर जानी समस्याएं, शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन रायपुरिया थाना प्रभारी को किया लाइन अटेच, पुलिस महकमा हैरान, क्या यह तो नही वजह