विपुल पांचाल@ झाबुआ Live
जिले में अब कोरोना आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस समय विभाग द्वारा टीकाकरण भी किया जा रहा है। फिर भी हालात जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब तेजी से 4 हजार की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को भी कोरोना के 180 नए मरीज सामने आए है, जिससे चिकित्सा विभाग सहित प्रशासन के होश उड़ गए है। साथ में चिंता भी बढ़ी है। खास बात यह है कि पहली लहर की बजाए दूसरी लहर की गति में तेजी है।
अब शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी कोरोना पैर पसार रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *