अर्पित चोपड़ा, खवासा छात्र हितों के लिए कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सदस्यता अभियान को लेकर संगठन स्कूलों में पहुंचा और छात्रों से बात की। एबीवीपी प्रतिवर्ष जुलाई-अगस्त में अपना सदस्यता अभियान चलाता है। संत टेरेसा स्कूल से हुई अभियान की शुरुआत खवासा की संत टेरेसा स्कूल में ABVP के झाबुआ अलीराजपुर विभाग संयोजक प्रकाश परमार ने भारत माता के जयकारे और जोशीले व्यक्तव्य के साथ अभियान की शुरुआत की। विभाग संयोजक प्रकाश परमार ने संगठन का विषय रखते हुए कहा कि आज एबीवीपी 60 लाख सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। एबीवीपी किसी एक धर्म के विद्यार्थियों को नहीं अपितु सभी धर्मों के विद्यार्थियों को जोड़कर उनके विकास की बात करती है और अपने SFD विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के माध्यम से जल जंगल और जमीन के संरक्षण की भी बात करती है। एबीवीपी हमेशा छात्रों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर आप एबीवीपी से संपर्क कर सकते है। विभाग संयोजक प्रकाश परमार के जोशीले व्यक्तव्य और संगठन के उद्देश्यों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। सीएम राइज स्कूल में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर एबीवीपी नगर मंत्री अंकित कहार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation दूसरे सावन साेमवार पर शिवालयों में पूजा पाठ और जल अभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी तेज गति से आ रही इनोवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कच्चे निर्माण में जा घुसी