झकनावदा राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएल शर्मा के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष संतोष पुष्पद के मार्गदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमट (जैन) ने सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र राठौर, संजय व्यास,हरीश राठौड़, चंद्रशेखर राठौर, गोपाल विश्वकर्मा, योगेश पवार, बादल प्रजापत,शुभम् कोटडीया, राकेश लछेटा,आनंद सोलंकी,रमेश सोलंकी,विकास जोशी, जीवन बैरागी के साथ न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय) के स्थापना दिवस के उपलक्ष में अरिहंत फार्म हाउस पर जामुन का पौधारोपण किया। इसके साथ ही यह पौधा बड़ा होकर फल के साथ छांव भी देगा। इस हेतु सभी ने पौधे को बड़ा करने का लक्ष्य बनाया। क्योंकि कोरोना जैसी महामारी में सबसे ज्यादा कमी आई तो ऑक्सीजन की इस हेतु आप सभी से भी निवेदन है कि आप भी अपने जीवन में कम से कम पांच पांच पौधे कैसे लगाएं जो छांव फल के साथ ऑक्सीजन देने का भी काम करें। क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि लोग पेड़ों को काटने में लगे हैं लेकिन पौधारोपण करने का कार्य कुछ ही लोग करते हैं। इसलिए मानव जीवन में पौधा अवश्य लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी वह पौधा पेड़ बन कर ऑक्सीजन देने का कार्य करता रहे। Post navigation Previous Post जयस ने सौंपा ज्ञापन य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग